राहुल गांधी बोले- जेटली जी लंबे-लंबे ब्लॉग लिखते हैं, पर कभी माल्या के बारे में नहीं लिखा

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात का खुलासा करने के बाद भारतीय राजनीति में घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस ने मोदी सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस में पूछा कि जो कोई भी देश का पैसा लेकर भागता है वही प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के साथ क्यों नजर आता है. ऐसा लगता है कि इस देश में एक पिक्चर चल रही है, \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'जब वी मेट\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' पार्ट-2. उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब मोदी सरकार की देख रेख में होता है. माल्या को न सीबीआई पकड़ती है और न ही पुलिस पकड़ती है. जब मोदी सरकार देश का पैसा लूटने वाले को खुद भगा रही है तो फिर क्या कहा जा सकता है. लगता है मोदी जी का नया नारा है, \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'भगोड़ों का साथ और लुटेरों का विकास\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट