520 परियोजनाओं को ठाकरे सरकार ने किया रद्द

520 परियोजनाओं को ठाकरे सरकार ने किया रद्द      नियोजित संस्था के नए विकासक होंगे सुनील कुकरेजा मुंबई। शहर व उप नगरों की झोपड़पट्टियों के मुंबईकरों को सपनों का आशियाना देने के बहाने बहार...

520 परियोजनाओं को ठाकरे सरकार ने किया रद्द      नियोजित संस्था के नए विकासक होंगे सुनील कुकरेजा 


मुंबई। शहर व उप नगरों की झोपड़पट्टियों के मुंबईकरों को सपनों का आशियाना देने के बहाने बहार का रास्ता दिखने वाले बिल्डरों को महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने जोर का झटका धीरे से दिया है। ऐसे सपना दिखाने वाले बिल्डरों के 520 परियोजनाओं को सरकार ने रद्द कर दिया है। इसका असर इन बिल्डरों के साथ -साथ विभिन्न नियोजित सोसायटियों पर भी पड़ा है। ताजा वाक्य महात्मा फूले सहकारी गूहनिर्माण संस्था (नियोजित) चेंबूर मुंबई 400071 का है। इस संस्था द्वारा हाल ही में संत रविदास हॉल में सभी सदस्यों की बैठक हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों ने मुंबई के चुनिंदा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स सुनील कुकरेजा के नाम पर मुहर लगाई। यानि अब एसआरए के तहत इस परियोजना को विकसित करने के लिए सुनील कुकरेजा को नियुक्ति कर दिया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार महात्मा फूले सहकारी गूहनिर्माण संस्था (नियोजित) के सदस्यों के अनुसार एसआरए के नाम पर पिछले 16 वर्षों से नियोजित संस्था के सदस्यों को सिर्फ सपनों का आशियाना देने की बात कही जा रही थी। लेकिन संस्था के सदस्यों के अनुसार कुकरेजा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स ने इस संस्था  को विकसित करने पर अपनी सहमति जताई है।  जबकि इनसे पहले आए सभी बिल्डरों ने झोपड़धारकों को झूठे आश्वासन दे कर फंसने का काम किया है। फिलहाल कुकरेजा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के मालिक सुनील कुकरेजा और कमेटी के पदाधिकारियों की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यों ने सुनील कुकरेजा के नाम पर मुहर लगा दी है। इस बात का खुलासा दिलीप आसाराम मगरे व सचिव नियाज अहमद खान ने किया है। कुर्ला के ठक्कर बाप्पा कॉलोनी स्थित संत रविदास हॉल में आयोजित इस बैठक में पहले की नियोक्तियों को रद्द कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। इसके प्रमुख पद के लिए दिलीप आसाराम मगरे व सचिव पद के लिए नियाज अहमद खान सहित अन्य पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। 

गौरतलब है कि महात्मा फूले सहकारी गूहनिर्माण संस्था (नियोजित) के सभी झोपड़धारकों ने बतौर चेयरमैन दिलीप आसाराम मगरे व सचिव नियाज खान को चुन लिया है। 

पिछले 16 वर्षों से विकास की रह देख रहे नियोजित संस्था के सदस्यों ने विकास को गति देने के लिए बिल्डर्स को भी नियुक्त कर दिया है। इतना ही नहीं बिल्डर की जांच पड़ताल भी की जा चुकी है। अब सभी झोपड़धारकों की सहमति से सुनील कुकरेजा को सभी की सहमति से नियुक्ति किया गया।      

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट