केंद्रीय कारागार में पांच दिवसीय रेडियो जॉकी वर्कशॉप का शुभारंभ

केंद्रीय कारागार में पांच दिवसीय रेडियो जॉकी वर्कशॉप का शुभारंभ                       जनहित सामाजिक सेवा संस्थान एवं ब्रजवानी 89.6 एफएम के द्वारा आज केंद्रीय कारागार आगरा में...

केंद्रीय कारागार में पांच दिवसीय रेडियो जॉकी वर्कशॉप का शुभारंभ                       जनहित सामाजिक सेवा संस्थान एवं ब्रजवानी 89.6 एफएम के द्वारा आज केंद्रीय कारागार आगरा में रेडियो जॉकी वर्कशॉप जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि जेल सुपरिंटेंडेंट श्री ओमप्रकाश कटियार जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. डी.वी.शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में निरुद्ध बंदियों को एफएम पर किस तरह कार्यक्रम को संचालित किया जाता है उसके बारे में बृजवानी 89.6 एफएम के स्टेशन हेड संजीव सिंह एवं आर.जे राखी त्यागी ने जानकारी साझा की। और अगले चार दिनों में एफएम की टेक्निकल एवं छोटी-छोटी बारीकियां भी बंदियों को बताई जाएंगे,जिससे केंद्रीय कारगर में कम्युनिटी एफएम को सुचारू रूप से बंदियों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए कुशल रेडियो जॉकी को संस्था द्वारा परिपक्व किया जाएगा ब्रजवानी के स्टेशन हेड संजीव सिंह ने बताया कि उनके ब्रजवानी 89.6 कम्युनिटी एफएम के द्वारा कुछ रिकॉर्ड कार्यक्रम भी जेल के लिए उपलब्ध कराए जायेंगे,जिससे समय-समय पर हर तरह के कार्यक्रमों को सुन एवं जानकारियां भी प्राप्त कर सके। कार्यक्रम में जेल सुपरिंटेंडेंट ओ.पी. कटियार ने संस्था के द्वारा जेल में लगातार किए गए कार्यों की प्रशंसा की।संस्था महासचिव सोनी त्रिपाठी ने बताया कि अगले माह से केंद्रीय कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए स्वास्थ्य,मनोरंजन, वृक्षारोपण भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में डिप्टी जेलर दीपांकर भारती, डिप्टी  जेलर साक्षी चौधरी, डिप्टी जेलर विशाल मद्धेशिया, डिप्टी जेलर शिवम सिसोदिया,डिप्टी जेलर विजेंद्र गिरी , डिप्टी जेलर सूरज कश्यप, जनहित सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक /महासचिव सोनी त्रिपाठी , डॉ डी. वी . शर्मा ,संजीव सिंह ,राखी त्यागी , हृदेश शर्मा, अवनी त्रिपाठी, स्पर्श सूरी, तुषार सक्सेना एवं बंदी भाई उपस्थित रहे।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट