गिमा व्हाईट गोल्ड प्रेजेंट रोटरी उत्सव 2024 का भूमि पूजन टाका ग्राउंड पर संपन्न हिंगणघाट

गिमा व्हाईट गोल्ड प्रेजेंट रोटरी उत्सव 2024 का भूमि पूजन टाका ग्राउंड पर संपन्न            हिंगणघाट              गत 20 वर्षों से रोटरी क्लब हिंगणघाट द्वारा रोटरी उत्सव आयोजित किया...

गिमा व्हाईट गोल्ड प्रेजेंट रोटरी उत्सव 2024 का भूमि पूजन टाका ग्राउंड पर संपन्न            हिंगणघाट              गत 20 वर्षों से रोटरी क्लब हिंगणघाट द्वारा रोटरी उत्सव आयोजित किया जाता है जिसका शहर वासी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस वर्ष 8 फरवरी से 12 फरवरी2024 तक रोटरी उत्सव आयोजित किया गया है जिसका भूमि पूजन टाका ग्राउंड पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी माननीय रोशन पंडित, पूर्व नगराध्यक्ष प्रेमबाबू बसंतानी, पत्रकार प्राध्यापक किरण वैद्य, संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक मुखी, रोटरी उत्सव अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, क्लब अध्यक्ष प्राध्यापक राजू निखाड़े की उपस्थिति में संपन्न हुआ।                             इस अवसर पर पहले ब्राह्मण महाराज से पूजा करवाकर जमीन खोदकर काम की शुरुआत की गई।डॉक्टर मुखी ने बताया कि इस वर्ष के रोटरी उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न उत्पादकों के स्टॉल, खाने-पीने के लिये स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों के स्टॉल, महिलाओं के लिए ज्वेलरी, महिलाओं और बच्चों के लिए रेडीमेड कपड़ों के स्टाॅल, कार और टू व्हीलर के भव्य प्रदर्शन के स्टाॅल  रहेंगे। उत्सवअध्यक्ष सीए जितेंद्र वर्मा ने कहा कि इन पांच दिनों में ज्यादा से ज्यादा लोगों ने आकर उत्सव का आनंद लेना है। क्लब अध्यक्ष प्राध्यापक राजू निखाड़े ने कहा कि यह उत्सव सिर्फ मनोरंजन का नहीं बल्कि लोगों को रोजगार भी देता है।स्कूली बच्चों  के व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम भी आयोजित करता है।उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री पंडित जी ने रोटरी उत्सव में पुलिस विभाग का सहयोग देने का आश्वासन दिया ।प्रेम बसंतानी ने रोटरी क्लब को शुभकामनाएं दी। उत्सव को सफल बनाने के लिए उत्सव सचिव उदय शेंडे,सुभाष कटारिया, क्लब सचिव पितांबर चंदानी, केदार जोगलेकर, सुरेश चौधरी, प्राध्यापक अशोक बोंगिरवार, मुरली लाहोटी, मुकुंद मुंधड़ा,पराग कोचर, शाकिर खान पठान, सतीश डांगरे,नरेंद्र पोहनकर, अमीन लखानी, अशोक डालिया, राजू गुलकरी, पंकज देशपांडे,मितेश जोशी,साठवने आदि सभी सदस्य परिश्रम कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट